ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण

रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली के राघोपुर में नीतीश सेतु का उद्घाटन करने के बाद रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया।

PM Modi Bihar Visit
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने वैशाली के राघोपुर में नीतीश सेतु का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रथ पर सवार पीएम मोदी ने गमछा लहरा कर बिहार जनता का अभिवादन किया। 



पीएम मोदी के रथ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। राजापाकर स्थित जाफरपट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी जनसभा होगी जहां से पीएम बिहार को 34 हजार करोड़ से अधिक की सौगात देंगे।



कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में कच्ची दरगाह, बिदुपुर छहः लेन पुल का उद्घाटन किया। इस पुल का नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु रखा गया है। 



उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। लोगों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पीएम मोदी के भाषण को सुनने के लिए मौजूद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता