ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत

परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार

Bihar Teacher Arrest: बिहार के सहरसा में फर्जी मार्कशीट के सहारे शिक्षक की नौकरी करने का मामला सामने आया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जहां नौकरी के लिए जमा प्रमाण-पत्र में 661 अंक और फर्स्ट डिवीजन दिखाया गया था, जबकि बोर्ड के असली...

परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के सहरसा में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में एक पंचायत शिक्षिका की मार्कशीट फर्जी पाई गई है. बोर्ड के रिकॉर्ड में शिक्षिका को परीक्षा में अनुत्तीर्ण बताया गया था, जबकि नौकरी के लिए जमा किए गए अंक-पत्र में 661 अंक और प्रथम श्रेणी से पास होने का दावा किया गया था. मामले में सलखुआ पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


गिरफ्तार शिक्षिका की पहचान सलखुआ प्रखंड के सितुआहा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय महादेव मठ में पदस्थापित संगीता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सलखुआ बाजार से उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की ओर से राज्य के शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने प्राथमिक विद्यालय महादेव मठ में कार्यरत पंचायत शिक्षिका संगीता देवी के शैक्षणिक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां जांच के लिए उपलब्ध कराई थीं.


जांच के दौरान सामने आया कि शिक्षिका ने अपनी नौकरी के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा का जो अंक-पत्र जमा किया था, उसमें कुल 661 अंक और प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना दर्शाया गया था. यह प्रमाण-पत्र रोल कोड-41, रोल नंबर-201 और परीक्षा वर्ष 1998 का बताया गया था.


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से 30 मार्च 2026 को जारी पत्र के आधार पर प्रमाण-पत्र का सत्यापन कराया गया. इसके लिए बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना से जानकारी मांगी गई थी.


बोर्ड की ओर से 9 फरवरी 2026 को जारी जांच रिपोर्ट में बड़ा अंतर सामने आया. वास्तविक रिकॉर्ड के अनुसार, संबंधित रोल कोड और रोल नंबर पर संगीता देवी को केवल 483 अंक मिले थे और उनका परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण दर्ज था. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षिका की ओर से नौकरी के लिए जमा किए गए अंक-पत्र और प्रमाण-पत्र उसके कार्यालय से जारी नहीं किए गए थे.


शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद निगरानी विभाग ने शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी. इसके आधार पर 1 अप्रैल 2026 को सलखुआ थाना में कांड संख्या 55/26 दर्ज किया गया.


मामले की जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोपों को लेकर शिक्षा विभाग में भी मामला चर्चा में है.


थानाध्यक्ष ने दी गिरफ्तारी की जानकारी

सलखुआ थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि निगरानी विभाग के आवेदन के आधार पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.