ब्रेकिंग
पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल

रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Patna Road Accident: पटना के नौबतपुर में सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत ऑटो सवार चार लोग और एम्बुलेंस चालक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस गलत दिशा से आ रही थी। सभी घायलों को..

रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Road Accident: पटना के नौबतपुर में शनिवार को एक सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं समेत चार लोग और एम्बुलेंस चालक घायल हो गए. बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस रॉन्ग साइड से आ रही थी, इसी दौरान बिहटा-सरमेरा रोड पर गोनवां गांव के पास सामने से आ रहे ऑटो से उसकी टक्कर हो गई. सभी घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना नौबतपुर के गोनवां ओपी क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, ऑटो पर सवार सभी लोग मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव के रहने वाले थे. वे नौबतपुर बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बिहटा रेफरल अस्पताल से एक सरकारी एम्बुलेंस डिलीवरी पेशेंट को छोड़कर वापस लौट रही थी.


बताया जा रहा है कि सरकारी एम्बुलेंस कथित तौर पर गलत दिशा से आ रही थी. इसी दौरान गोनवां गांव के पास ऑटो और एम्बुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए.


इस दुर्घटना में ऑटो चालक मुकेश कुमार, बसंती देवी, चिंता देवी और ऑटो पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. वहीं, सरकारी एम्बुलेंस का चालक सौरभ भी जख्मी हो गया. एम्बुलेंस चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालने में मदद की.


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और गोनवां ओपी प्रभारी मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.


हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि एम्बुलेंस किस परिस्थिति में कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रही थी और दुर्घटना कैसे हुई.