ब्रेकिंग
ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦डेढ़ करोड़ के घोटाले मामले में 39 साल बाद आया फैसला, 73 साल के रिटायर जेई को कोर्ट ने ठहराया दोषी✦Bihar Teacher News : बिहार के 3 लाख शिक्षकों का इंतजार खत्म! इस दिन आएगी खाली स्कूलों की लिस्ट, महीने के लास्ट दिन मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका; जानिए पूरा शेड्यूल✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन

ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल

Railway New Rules: ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना या वीडियो देखना यात्रियों को भारी पड़ सकता है। पूर्व रेलवे ने ऐसे यात्रियों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ जेल..

ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल
Ramakant kumar
3 मिनट

Railway New Rules: ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना, वीडियो देखना या जोर-जोर से फोन पर बात करना अब यात्रियों को भारी पड़ सकता है. दूसरे यात्रियों की नींद और आराम में खलल डालने वालों के खिलाफ पूर्व रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है. रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल के तेज आवाज में इस्तेमाल को लेकर विशेष अभियान चलाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


इस संबंध में आसनसोल पीआरओ की ओर से शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई. रेलवे प्रशासन के अनुसार, लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि ट्रेन के कोच, खासकर एसी डिब्बों में कुछ यात्री मोबाइल पर तेज आवाज में गाने और वीडियो चलाते हैं. इसके अलावा फोन पर ऊंची आवाज में बात करने से भी दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है.


मोबाइल चलाने के लिए करना होगा इन नियमों का पालन

पूर्व रेलवे ने यात्रियों से सफर के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की अपील की है. मोबाइल पर गाने सुनने या वीडियो देखने के लिए स्पीकर की जगह ईयरफोन या हेडफोन का इस्तेमाल करना होगा. फोन पर बात करते समय भी आवाज धीमी रखनी होगी, ताकि आसपास बैठे यात्रियों को परेशानी न हो.


इसके साथ ही यात्रियों को मोबाइल की रिंगटोन धीमी रखने या फोन को साइलेंट और वाइब्रेशन मोड पर रखने की सलाह दी गई है. रेलवे का कहना है कि हर यात्री को दूसरे यात्रियों की सुविधा और आराम का ध्यान रखना चाहिए.


नियम तोड़ने पर 6 महीने तक की जेल

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि शुरुआत में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को समझाया जाएगा. इसके बावजूद कोई यात्री जानबूझकर शोर करता है या दूसरे यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी करता है तो उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 145 के तहत कार्रवाई की जा सकती है.


इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना और गंभीर मामले में छह महीने तक की जेल का प्रावधान है. ट्रेन में तैनात टिकट परीक्षक (TTE) और अन्य अधिकृत वाणिज्यिक कर्मचारियों को भी ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है.


ट्रेनों और स्टेशनों पर लगाए जाएंगे पोस्टर

यात्रियों को नियमों की जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा. इसके तहत स्टेशन परिसर और कोचों में चेतावनी वाले पोस्टर और स्टिकर लगाए जाएंगे. खासकर एसी कोचों में यात्रियों को मोबाइल के इस्तेमाल के दौरान शोर नहीं करने की हिदायत दी जाएगी.


इसके अलावा स्टेशनों पर हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रियों से रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की जाएगी. रेलवे का उद्देश्य सफर के दौरान सभी यात्रियों को शांतिपूर्ण और आरामदायक माहौल उपलब्ध कराना है.