ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल यानी नीतीश सेतु का उद्घाटन कर दिया उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे।

PM Modi Bihar Visit
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में कच्ची दरगाह, बिदुपुर छहः लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है। इस पुल का नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु रखा गया है। उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और चिराग पासवान मौजूद रहे। इस मौकेे पर प्रधानमंत्री ने गमछा लहराकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।



कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल की कहानी साल 2012 में शुरू हुई थी। उस समय नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे। सितंबर 2012 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी गई। इसके बाद 2013 में पुल की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई और तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने परियोजना का पूरा खाका प्रस्तुत किया गया। दिसंबर 2014 में केंद्र सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दी। इसी दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी किया गया। इसके बाद एशियाई विकास बैंक (ADB) से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी।



वर्ष 2015 में बिहार सरकार ने परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दी। जुलाई 2015 में दूसरे चरण के तहत अंतरराष्ट्रीय निविदा यानी टेंडर आमंत्रित किए गए। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी के साथ अनुबंध किया गया और पुल निर्माण का रास्ता साफ हुआ। आखिरकार 16 जनवरी 2017 को पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ।



कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल परियोजना के निर्माण पर करीब 4,988.40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस परियोजना में एशियाई विकास बैंक (ADB) और बिहार सरकार ने आर्थिक सहयोग दिया है। एडीबी की वित्तीय सहायता के साथ बिहार सरकार की हिस्सेदारी से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा किया गया है।



करीब 14 साल पहले शुरू हुई इस परियोजना का निर्माण अब पूरा हो चुका है। 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल को जनता को समर्पित कर दिया। इसके शुरू होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच सड़क संपर्क को मजबूती मिलेगी और लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता