ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी✦पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार समेत अन्य NDA नेताओं ने किया स्वागत✦रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, शादी में खाना बनाने जा रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल✦ट्रेन में मोबाइल चलाते समय रहें सावधान... एक छोटी सी गलती पर कट सकता है चालान, 6 महीने तक हो सकती है जेल

निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी

Nishant kumar news; बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया...

निशांत ने पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का जताया आभार, 'नीतीश सेतु' के नामकरण पर जताई खुशी
Ramakant kumar
2 मिनट

Nitish Setu News: बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है.


निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनके पिता और बिहार के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नामकरण होना पूरे परिवार और उनके समर्थकों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने इसे नीतीश कुमार के विजन, मार्गदर्शन और बिहार के विकास में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया.


स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पुल के चालू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा. इससे दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी.


उन्होंने कहा कि पुल शुरू होने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी. इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल के नामकरण को लेकर निशांत कुमार की यह प्रतिक्रिया सामने आई है.