ब्रेकिंग
Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Bihar Crime News : बेंगलुरु से घर आया था 21 साल का संजीत, जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्तों ने बुलाया; सुबह ईंट-भट्ठे के पास मिला अधजला शव✦बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी रहेगी बरकरार, तीन महीने में मिलेगा बकाया वेतन✦शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया गंदा काम, पटना एम्स के डॉक्टर पर गंभीर आरोप; थाने पहुंचा मामला✦नीतीश सेतु के नामकरण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल; पूछा- गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम क्यों बदला?✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई

‘नीतीश सेतु’ विवाद पर आया प्रशांत किशोर का बयान, JDU के राजनीतिक भविष्य पर क्या बोले?

नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले प्रशांत किशोर ने पुल निर्माण का पूरा श्रेय नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सोच कभी अपने नाम पर पुल बनवाने की नहीं थी। साथ ही उन्होंने बिहार के विकास और जेडीयू के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल उठाए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंच रहे है। बिहार दौरे के दौरान पीएम मोदी हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात बिहार को देने जा रहे हैं। खासतौर पर कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन भी शामिल है। पुल के नामकरण को लेकर राजनीतिक विवाद भी गहरा गया है। विपक्षी दल बीजेपी और सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। इसपर बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का भी बयान आया है।



बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें बिहार तो आना ही चाहिए, खासकर उस वक्त जब बिहार में चुनाव नहीं है। बिहार की जितनी चिंता उनको करनी चाहिए, उतना फोकस उनका बिहार पर नहीं है। नीतीश सेतु का उद्घाटन करने आ रहे हैं तो अच्छी बात है। सेतु किसने बनाया और किसको इसका क्रेडिट मिलना चाहिए,  इसपर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। 



उन्होंने कहा कि इस सेतु के निर्माण का सौ फीसद श्रेय नीतीश कुमार को जाता है। जहां तक सेतु के नामकरण का सवाल है तो मुझे ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार की सोंच कभी ऐसी नहीं थी कि उनके नाम पर सेतु बने। प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि जब से वह प्रधानमंत्री हैं, 12 साल के आंकड़े बता रहे हैं कि अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार पीछे छूटता जा रहा है। हर मामले में बिहार पीछे होता जा रहा है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय, देश में प्रति व्यक्ति आय का 33 प्रतिशत ही रह गया है।



वहीं इस आयोजन में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने के सवाल पर पीके ने कहा कि आज की तारीख में जेडीयू जिस स्थिति में खड़ी है, उसका कोई बहुत अधिक राजनीतिक भविष्य नहीं है। आपको, हमको और पूरे बिहार को दिख रहा है कि जेडीयू के विधायकों की संख्या चाहे कुछ भी हो, यहां के सरकारी कार्यकलापों और सरकार के प्रचार प्रसार में, उनके राजनीतिक संवाद में कही भी नीतीश कुमार या जेडीयू की भूमिका नहीं दिख रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता