ब्रेकिंग
बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Nitish Setu: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों मचा था सियासी घमासान? ललन सिंह ने बताया किसके कहने पर PM मोदी ने रखा नाम✦जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई✦Nitish Setu: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों मचा था सियासी घमासान? ललन सिंह ने बताया किसके कहने पर PM मोदी ने रखा नाम✦जमीन विवाद सुलझाने के लिए हो रही थी पंचायत, तभी युवक ने निकाली देसी पिस्तौल; VIDEO वायरल✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी

बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई

Patna Teacher News: बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा विभाग ने 10 शिक्षकों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। संकल्प संध्या रेमेडियल क्लास के संचालन में सहयोग नहीं करने और कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर डीईओ ने यह कार्रवाई...

बिहार के 10 शिक्षकों को डीईओ का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, नहीं तो होगी विभागीय कार्रवाई
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Teacher News: पटना के दानापुर कैंट स्थित पीएम श्री बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय के 10 शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. संकल्प संध्या रेमेडियल क्लास यानी विशेष कक्षा के संचालन में सहयोग नहीं करने और कार्यक्रम का बहिष्कार करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सरस्वती कुमारी ने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है. विभाग ने जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है. निर्धारित समय में जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञान, गणित समेत कई विषयों के शिक्षक शामिल

डीईओ की ओर से जिन 10 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक शामिल हैं. इनमें विज्ञान विषय से कंचन भारती और राजीव कुमार, गणित से प्रदीप कुमार, सुधांशु शेखर और मनोज कुमार गिरी शामिल हैं.


वहीं जीव विज्ञान की शिक्षिका ऊषा दीप और संध्या सिंह, उच्च माध्यमिक गणित के शिक्षक आलोक कुमार पांडे और रवि रंजन प्रभात तथा कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक पद्मश्री पाण्डेय से भी जवाब मांगा गया है.


रेमेडियल क्लास के बहिष्कार पर मांगा स्पष्टीकरण

संकल्प संध्या रेमेडियल क्लास के संचालन में इन शिक्षकों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं करने और कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है. डीईओ ने सभी संबंधित शिक्षकों से पूछा है कि उन्होंने विशेष कक्षा के संचालन में सहयोग क्यों नहीं किया और कार्यक्रम के बहिष्कार के पीछे क्या कारण थे.


सभी शिक्षकों को अपना पक्ष रखते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.


जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में साफ किया गया है कि तय समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने या शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. फिलहाल विभाग ने सभी 10 शिक्षकों से कार्यक्रम में सहयोग नहीं करने के कारणों पर जवाब मांगा है.