Bihar Politics: वैशाली में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बीते दिनों पीएम मोदी की मां और पिता के बारे में अपशब्द कहे जाने की घटना का जिक्र किया और कहा कि बिहार की जनता बीजेपी और एनडीए के साथ है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर के बहाने दो अपशब्द बोलने का काम किया गया। एक बार एसआईआर चल रहा था और राघोपुर के लोगों को गांधी परिवार के लोगों ने जीवन में कभी दिल्ली नहीं बुलाया लेकिन जब 2025 में एसआईआर चल रहा था तब राघोपुर के लोगों को बुलाकर खाना खिलाया और कहा कि उनका वोटर लिस्ट से नाम कट गया लेकिन इलेक्शन कमिशन ने कहा कि उनका वोटर लिस्ट में नाम है।
उन्होंने बताया कि बिहार में 65 लाख लोगों का नाम एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से कटा। जिसमें 22 लाख लोग मृत पाए गए, 37 लाख लोग बाहर चले गए और 7 लाख लोग दूसरे जगहों पर शिफ्ट हो गए। एक भी व्यक्ति बिहार में नहीं मिला, जिसने कहा हो कि नाम कटने के कारण वह वोट नहीं दे सका।
राहुल गांधी दरभंगा आए और प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के बारे में अपशब्द कहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना आए और पीएम मोदी के पिता जी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। लेकिन बिहार की जनता की तरफ से आश्स्थ करता हूं कि कांग्रेस हो या आरजेडी हो कोई कितना भी अपशब्द प्रयोग कर ले लेकिन बिहार की जनता आपके साथ खड़ी है।





