ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद

नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। जनसभा में कहा कि बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की चर्चा हो रही है। पिछले एक साल में राज्य में करीब 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। गंगा नदी पर बने इस पुल का नाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में 'नीतीश सेतु' रखा गया है। उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह पुल नीतीश कुमार के सेवा और समर्पण का प्रतीक है।


पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश सेतु के शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच की दूरी और कम हो गई है। इससे किसानों की फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई और बुजुर्गों को इलाज के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी।


प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में आधुनिक सड़कों का नेटवर्क तेजी से तैयार हो रहा है। आज औरंगाबाद सिक्स लेन हाईवे का भी लोकार्पण किया गया है। सड़क नेटवर्क के साथ-साथ राज्य में ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर भी बदल रही है। बक्सर थर्मल पावर प्लांट का निर्माण, पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास और फुलवरिया बांध पर सोलर एनर्जी प्लांट जैसे बड़े काम किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि एक समय बिहार के हजारों गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, लेकिन आज वही बिहार बिजली उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। इसके साथ ही यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए नई परिवहन सुविधाओं की शुरुआत की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों गरीब परिवारों को पक्के मकानों की चाबियां भी सौंपी गई हैं।


पीएम मोदी ने बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि एनडीए सरकार आने से पहले राज्य में घोटालों की चर्चा होती थी, लेकिन आज निवेश की चर्चा हो रही है। पहले अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठते थे, जबकि अब विकास और निवेश की बात हो रही है। उत्तर बिहार, नालंदा, गया, शाहाबाद, कैमूर और राजधानी पटना समेत हर इलाके में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार के विकास की रफ्तार तेज हुई है। पिछले एक साल में राज्य में करीब दो लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं। मोतिहारी समेत बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने के लिए नई नीति लाई गई है। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 11 नए नलकूप लगाने की पहल की गई है। वहीं, सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।


उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी के मुताबिक, एक साल में 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज शुरू हुए हैं। बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है।


अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास की सूची इतनी लंबी है कि इसे एक सभा में गिनाना संभव नहीं है। बिहार का विकास यहां आकर महसूस किया जा सकता है। उन्होंने राज्य के लोगों को विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए बधाई भी दी।