ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

श्रीराम मंदिर के बाद अब मथुरा की बारी! रोहित सिंह ने कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की उठाई मांग

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग की है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे सच्चे सनातनी हैं तो मथुरा जाकर मंदिर निर्माण का संकल्प लें।

बिहार न्यूज
'अब वक्त आ गया है मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर बने',
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

वाराणसी: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि अब वक्त आ गया है जब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर का निर्माण हो।


रोहित सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सनातन धर्म के प्रति बड़ा प्रेम जगा है। अगर अखिलेश यादव सच्चे सनातनी हैं तो चलें मथुरा और संकल्प लें - हम कसम कृष्ण की खाते हैं, मंदिर यहीं बनाएंगे।


उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण का विरोध समाजवादी पार्टी ने किया। मंदिर निर्माण आंदोलन में शामिल कारसेवकों के ऊपर गोलियां समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने चलवाईं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पार्लियामेंट में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को अयोध्या में अवैध कब्जाधारी बताया।


रोहित सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को काल्पनिक कहा, उन्हें निर्दलीय राज्यसभा भेजने का काम किया। अखिलेश यादव ने आज तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन नहीं किया। अब उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी सत्ता में आती नहीं दिख रही है, तो अखिलेश यादव को प्रभु राम याद आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता कभी क्षमा नहीं करेगी।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि चवन्नी चोर अतीक अहमद, साइकिल चोर मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों को हर जिले में पोषण करने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है। किसी भी परिस्थिति में उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता समाजवादी पार्टी को अब पुनः सत्ता में नहीं आने देगी। उत्तर प्रदेश का जनमानस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत और नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए तत्परता के साथ खड़ा है।


रोहित सिंह ने कहा कि अगर अखिलेश यादव को भगवान राम से प्रेम है तो 6 दिसंबर को अयोध्या जाएं, हिंदुओं के शौर्य दिवस के अवसर पर भगवान राम के चरणों में शीश निवेदित कर सभी गलतियों के लिए क्षमा मांगें और सीधे वहाँ से मथुरा, भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रस्थान करें।

टैग्स