Bihar News: कवि कोकिल महाकवि स्व० विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापति भवन में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व० विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर विकास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा आज कवि कोकिल महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल ले.जनरल सैयद अता हसनैन (रि.), मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ शामिल हुए। बता दें, पूर्व में महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित की जाती थी.पहली बार विद्यापति भवन में इस समारोह का आयोजन किया गया। नीतीश मिश्रा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है.





