ब्रेकिंग
BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा ✦बिहार के शिक्षकों की अब लगेगी क्लास! राज्यपाल ने जारी किया बड़ा निर्देश, हर जिले में होगा यह काम; कमिश्नर भी संभालेंगे जिम्मेदारी✦अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा ✦बिहार के शिक्षकों की अब लगेगी क्लास! राज्यपाल ने जारी किया बड़ा निर्देश, हर जिले में होगा यह काम; कमिश्नर भी संभालेंगे जिम्मेदारी✦अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम

BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

महाराष्ट्र से BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। उनके निधन से BJP नेताओं में शोक की लहर है।

दिल्ली न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में अंतिम सांस ली। 


बताया जाता है कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन से BJP नेताओं और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।


जानकारी के मुताबिक, रामराव वडकुते को रात करीब एक बजे सीने में तेज दर्द और तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली AIIMS ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


रामराव वडकुते महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी क्षेत्र के रहने वाले थे। मराठवाड़ा इलाके में धनगर समाज के प्रमुख नेताओं में उनकी पहचान थी। BJP ने मार्च 2026 में उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी। उनका संसदीय कार्यकाल शुरू हुए अभी कुछ ही महीने हुए थे।


रामराव वडकुते इससे पहले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। उन्होंने साल 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP छोड़कर BJP का दामन थामा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी संगठन में भी कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। वे जालना ग्रामीण के BJP जिला प्रभारी भी थे।


रामराव वडकुते की पहचान मराठवाड़ा क्षेत्र में धनगर और OBC समुदाय के प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में थी। उनके निधन पर BJP नेताओं ने दुख जताया है। उनके राजनीतिक सफर और संगठन के प्रति योगदान को याद करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।