ब्रेकिंग
बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज की SDO और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला✦बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट✦अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका✦बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज की SDO और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला✦बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट✦अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका✦बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज

बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई: गोपालगंज की SDO और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। गोपालगंज की SDO कुमारी प्रेरणा और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के पटना, रोहतास और गोपालगंज स्थित छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

SVU Raid Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SVU Raid Bihar: बिहार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को एसवीयू की अलग-अलग टीमों ने गोपालगंज सदर की अनुमंडलाधिकारी (SDO) कुमारी प्रेरणा और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार से जुड़े छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।



जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार पटना में पथ प्रमंडल में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। एसवीयू की टीमें पटना, रोहतास और गोपालगंज में उनके आवासीय और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।



बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी इकाई ने यह कार्रवाई शुरू की है। जांच टीम दंपती की ज्ञात आय और उनकी ओर से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।



छापेमारी के दौरान एसवीयू के अधिकारी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों के रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन का विवरण और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाल रहे हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि दंपती की वैध आय के स्रोतों और उनकी अर्जित संपत्तियों के बीच कितना अंतर है।



फिलहाल, एसवीयू की टीमें सभी छह ठिकानों पर तलाशी और दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं। छापेमारी के दौरान मिलने वाले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता