ब्रेकिंग
Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक

Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड

सहरसा पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता बिजय कुमार को आय से अधिक संपत्ति के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। SVU ने उनके खिलाफ 3.28 करोड़ रुपये से अधिक की कथित अवैध संपत्ति का केस दर्ज किया था।

Bihar News, Bihar Corruption News, Saharsa News, Bihar Road Construction Department, RCD Bihar, SVU Bihar, Bijay Kumar Engineer, Superintending Engineer Suspended, Disproportionate Assets Case, आय से
© Google
Viveka Nand
5 मिनट

Bihar News: पथ निर्माण विभाग ने एक भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता को सस्पेंड कर दिया है. इंजीनियर पर सेवा काल में अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं. विशेष निगरानी इकाई ने अधीक्षण अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था. एसवीयू की रिपोर्ट पर आरसीडी ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है. 


पथ निर्माण विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि, विशेष निगरानी इकाई के पुलिस अधीक्षक ने 4 नवंबर 2026 को सूचना दी. जिसमें कहा गया है कि सहरसा पथ अंचल के अधीक्षण अभियंता बिजय कुमार के खिलाफ 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार,600 रू आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं. इस मामले में एसवीयू थाने में 3 नवंबर 2026 को केस सं-27 दर्ज की गई है. 


विशेष निगरानी इकाई की रिपोर्ट पर पथ निर्माण विभाग ने आरोपी अधीक्षण अभियंता बिजय कुमार को निलंबित कर दिया है. इस अवधि में इनका मुख्यालय अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) का कार्यालय बनाया गया है. इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जायेगा.  

बता दें, विशेष निगरानी इकाई (SUV) की विशेष टीम ने 4 नवंबर 2026 को सहरसा के पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता बिजय कुमार उर्फ विजय कुमार के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इनके जिन पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी की गई है, उसमें पटना के दानापुर में गोला रोड स्थित सांई शरणम आवासीय परिसर, सहरसा में पथ निर्माण विभाग का सरकारी कार्यालय एवं आवासीय परिसर, औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना स्थित ब्राम्हण टोली स्थित पैतृक घर और पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेश नगर स्थित प्रेमा रेजीडेंसी अपार्टमेंट शामिल है. 

छापेमारी के दौरान पटना के गोला रोड स्थित सांई शरणम के फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला. बाहर खड़ी टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग बाहर नोटों के बंडल फेंक रहे हैं, जिसे जप्त किया गया. फ्लैट में फाइलों में भी नोटों की गड्डी छुपा कर रखी हुई थी. इनके ठिकानों पर तलाशी के दौरान सांई शरणम आवास से 31 लाख 42 हजार रुपये नगद, दो बैंकों में जमा 10 लाख रुपये के दस्तावेज, 23 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एलआईसी, टाटा एआईजी समेत अन्य कंपनियों में निवेश एवं बीमा से संबंधित दस्तावेज मिले.

रेड के बाद विशेष निगरानी इकाई की तरफ से बताया गया था कि, पति-पत्नी दोनों के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में 7 और बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 बैंक खाते मिले हैं. इन दोनों खातों में 1 करोड़ 29 लाख 46 हजार रुपये जमा हैं. इसके अतिरिक्त इन दोनों के नाम से एक स्कॉर्पियो और एक आई-10 कार निबंधित है. 

जांच में यह पता चला कि विजय कुमार ने स्वयं और अपनी पत्नी के नाम से एक फ्लैट और तीन भूखंड खरीद रखा है. इनमें जमीन के दो प्लॉट पर सांई शरणम के नाम से तीन और छह मंजिला नवनिर्मित मकान मौजूद है. पटना में पटालिपुत्र थाना के महेश नगर इलाके में प्रेमा रेसिडेंसी अपार्टमें में फ्लैट संख्या 303, पत्नी के नाम से पटना के गोला रोड स्थित रामजयपाल नगर सहकारी गृहनिर्माण समिति में पत्नी के नाम प्लॉट. दानापुर के सहजादपुर मौजा में आवासीय भू-खंड, उत्तर दानापुर से रामजयपाल नगर में एक भूखंड, दानापुर के गोला रोड में विजय कुमार के नाम से नवनिर्मित छह तल्ला मकान (अनुमानित लागत 1 करोड़ 75 लाख रुपये) और गोला रोड में वास्तुगंगा कॉलोनी में सांई शरणम तीन तल्ला मकान (अनुमानित लागत 75 लाख रुपये) मौजूद है.

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विजय कुमार 22 दिसंबर 2004 को सरकारी सेवा में आए. इसके बाद पटना, गया, सहरसा और अन्य स्थानों पर पोस्टिंग के दौरान अवैध एवं भ्रष्ट तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है, जो उन्हें सरकार से मिली वेतन और अन्य वैद्य स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता