ब्रेकिंग
एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar Crime : मार्च में उठनी थी बेटी की डोली, लेकिन उससे पहले गोपालगंज में उठी अर्थी! घर के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिहार STF को बड़ी कामयाबी: एक लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, कई अलग नामों से थी पहचान

Bihar STF Action: बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली विनीता भारती को गिरफ्तार किया है। वह श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना समेत कई नामों से जानी जाती थी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar STF Action: बिहार एसटीएफ और बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली विनीता भारती को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ जोन की हार्डकोर नक्सली बताई जा रही विनीता को 22 नवंबर 2026 को बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र स्थित बाथौली गांव में छापेमारी कर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में वांछित थी।



गिरफ्तार महिला की पहचान विनीता भारती उर्फ श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के लालपुर शिवराम की रहने वाली है। उसका स्थायी पता मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के महुली गांव बताया गया है।



पुलिस के मुताबिक, विनीता भारती के खिलाफ मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना में 15 जनवरी 2017 को दर्ज कांड संख्या 13/17 में भी वांछित थी। इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 414, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



पुलिस के अनुसार, विनीता भारती प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रही है। वह नॉर्थ बिहार के नक्सली नेटवर्क में सक्रिय बताई जाती थी। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। विनीता भारती का पति अमर लाल देव उर्फ नारायण राम उर्फ नकुल भी प्रतिबंधित माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था। पुलिस के अनुसार, वह उत्तर बिहार के हथियारबंद दस्ते का जोनल कमांडर था।




बताया जाता है कि वर्ष 2020 में पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर दोन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अमर लाल देव मारा गया था। पति की मौत के बाद भी पुलिस विनीता की तलाश में जुटी हुई थी। एसटीएफ और बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विनीता भारती की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता