ब्रेकिंग
दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा✦यूपी से प्रेमी के प्यार में बिहार पहुंची युवती, जब प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार तो उठा लिया खौफनाक कदम✦बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से छठी तक पढ़ाई जाएगी मैथिली, CM का बड़ा ऐलान; जानिए नई शिक्षा नीति में क्या बदलेगा✦बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि✦दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन ✦बिहार में 2500 रुपये में हवाई सफर का मौका! ATF पर टैक्स जीरो, 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट की तैयारी; जानिए किन शहरों को मिलेगा फायदा✦यूपी से प्रेमी के प्यार में बिहार पहुंची युवती, जब प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार तो उठा लिया खौफनाक कदम✦बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली से छठी तक पढ़ाई जाएगी मैथिली, CM का बड़ा ऐलान; जानिए नई शिक्षा नीति में क्या बदलेगा✦बिहार विधानसभा में 20 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत इन विभागों को मिलेगी बड़ी राशि

दहेज में Brezza कार नहीं मिली तो पुलिस के जवान ने तोड़ी शादी, इंसाफ के लिए थाने पहुंची दुल्हन

दहेज में हुंडई औरा की जगह मारुति ब्रेजा कार नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस के जवान कुलदीप पर शादी तोड़ने का आरोप लगा है। दुल्हन के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली न्यूज
दहेज में Aura की जगह चाहिए थी Brezza
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:दहेज में मनपसंद कार नहीं मिली तो दिल्ली पुलिस के एक जवान ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां कुलदीप नाम के पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने दहेज में हुंडई औरा की जगह मारुति ब्रेजा कार की मांग की। 


मांग पूरी नहीं होने पर वह बारात लेकर नहीं पहुंचा। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं और आखिरकार दुल्हन को इंसाफ के लिए थाने पहुंचना पड़ा।


मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत में रहने वाले सुभाष ने अपनी बेटी की शादी दिल्ली पुलिस में तैनात कुलदीप से तय की थी। शादी 20 नवंबर को होनी थी। लड़की वालों ने दहेज में देने के लिए करीब साढ़े 9 लाख रुपये की हुंडई औरा कार बुक कराई थी।


लेकिन शादी से कुछ समय पहले दूल्हे कुलदीप ने कथित तौर पर कार बदलने की मांग रख दी। उसने औरा की जगह करीब 13 लाख रुपये की मारुति ब्रेजा कार मांगी। दूल्हे की यह मांग सुनकर लड़की के पिता ने ब्रेजा खरीदने की कोशिश भी की, लेकिन कम समय होने के कारण गाड़ी का इंतजाम नहीं हो सका।


दुल्हन के पिता सुभाष का आरोप है कि लड़के वालों की मांग सिर्फ कार तक ही सीमित नहीं थी। परिवार की ओर से दूल्हे को दो तोले की सोने की चेन, उसकी मां को चार तोले की सोने की बालियां और चांदी की पायल देने की तैयारी थी। इसके अलावा दूल्हे के बड़े भाई और भाभी के लिए भी गहनों की मांग की गई थी। लड़की वालों ने इन गहनों का ऑर्डर तक दे दिया था। शादी में फर्नीचर देने की भी तैयारी थी। शादी के लिए मामचंद वाटिका में भव्य आयोजन किया गया था। मेहमानों के स्वागत से लेकर खाने-पीने और अन्य सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।



दुल्हन के पिता के मुताबिक, शादी वाले दिन कुलदीप पूरी बारात लेकर आने के बजाय अपनी मां के साथ सादे कपड़ों में विवाह स्थल पर पहुंचा। वहां उसने सबसे पहले ब्रेजा कार के इंतजाम के बारे में पूछा। जब उसे बताया गया कि कार का इंतजाम नहीं हो पाया है, तो उसने विवाद शुरू कर दिया।


आरोप है कि इस दौरान कुलदीप ने लड़की वालों के साथ गाली-गलौज की। दुल्हन के भाई के साथ भी उसकी कहासुनी हुई। लड़की वालों ने काफी समझाने और मिन्नतें करने की कोशिश की, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ और अपनी मां के साथ वापस लौट गया।



इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, दुल्हन के पिता सुभाष ने लड़के वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि शादी की तमाम तैयारियां और खर्च करने के बावजूद दहेज में मनपसंद कार नहीं मिलने के कारण रिश्ता तोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।