ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के बड़वानी में बहू से कथित अवैध संबंध के शक में 48 वर्षीय ससुर ने 32 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। आरोपी युवक को सुनसान जगह ले गया और उसके गुप्तांग पर जोरदार लात मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बहू से कथित अवैध संबंध के शक में एक ससुर ने 32 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। आरोप है कि ससुर युवक को समझाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया, जहां विवाद बढ़ने पर उसके गुप्तांग पर जोरदार लात मार दी। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।


शक में युवक को ले गया सुनसान जगह

मामला बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान कालाखेत गवां गांव निवासी 48 वर्षीय सुंदर उर्फ सुंदरिया बड़ोले के रूप में हुई है। उसे अपनी बहू और 32 वर्षीय प्रताप के बीच कथित संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर उसने प्रताप को समझाने के बहाने एक सुनसान स्थान पर बुलाया।


वहां दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने प्रताप के गुप्तांग पर जोरदार लात मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण प्रताप की मौत हो गई।


शव और वाहन को अलग-अलग जगह छिपाया

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को राजपुर थाने में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान सुंदर पर शक हुआ। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मृतक का शव, कपड़े और उसकी दोपहिया गाड़ी अलग-अलग जगहों पर छिपा दिए थे। राजपुर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बड़वानी केंद्रीय जेल भेज दिया गया।