MADHUBANI: मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को मिले अधजले शव की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के विजय सलेमपुर गांव निवासी संजीत पासवान के रूप में हुई ।
जिसके बाद युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मधुबनी के विरौल चौक जाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर परिजन सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। करीब 12 घंटे से जारी सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित है।
स्थिति को देखते हुए दंगा निरोधक टीम को भी जाम स्थल पर तैनात किया गया है। वहीं, जाम समाप्त कराने को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि 59 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या की गई थी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की और शव को फेंक दिया।
फिलहाल, परिजनों का प्रदर्शन जारी है और प्रशासन जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुटा हुआ है।
कुमार गौरव की रिपोर्ट





