ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान

गया के आंती-रफीगंज मुख्य मार्ग पर खटनही तिनकोनवा मोड़ के पास इनोवा कार अनियंत्रित होकर तीन से चार बार पलट गई। गाड़ी में सवार आधा दर्जन डांसर बाल-बाल बच गए। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

बिहार न्यूज
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA:गया में आंती-रफीगंज मुख्य सड़क पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। खटनही तिनकोनवा मोड़ के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर तीन से चार बार पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में आधा दर्जन डांसर सवार थे।


 गनीमत रही कि सभी की जान बच गई। हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गौरी बिगहा गांव में एक तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में डांस कार्यक्रम भी रखा गया था। डांस प्रोग्राम के समापन के बाद रविवार को डांसरों की टीम इनोवा गाड़ी से पटना लौट रहे थे। तभी आंती-रफीगंज मुख्य पथ पर खटनही तिनकोनवा मोड़ के पास चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार इनोवा सड़क किनारे पलट गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इनोवा कार एक के बाद एक तीन से चार बार पलटी और फिर चारों पहियों के बल उलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय समाजसेवी पुण्यदेव यादव और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को बाहर निकलवाया।


राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया और आधा दर्जन डांसरों की जान बाल-बाल बच गई।

टैग्स