ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान

कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर पटना में 24 नवंबर को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। अशोक राजपथ, गायघाट और जेपी सेतु पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। जानें रूट डायवर्जन और पार्किंग की पूरी जानकारी।

बिहार न्यूज
कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके तहत अशोक राजपथ, गायघाट और जेपी सेतु समेत कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, कारगिल चौक से गायघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से गायघाट पुल के नीचे तक सभी प्रवेश मार्ग बंद रहेंगे। हालांकि, श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर तक जाने की अनुमति होगी।

गायघाट जाने वाले वाहन पुरानी बाईपास या न्यू बाईपास से धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलंबर के रास्ते निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

गायघाट पुल के नीचे टेंपो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। अगमकुआं आरओबी से आने वाले व्यावसायिक वाहन एनएमसीएच तक और धनुकी मोड़ या बिस्कोमान गोलंबर से आने वाले वाहन डंका इमली चौक तक ही जा सकेंगे।

वहीं, गांधी मैदान की ओर से गायघाट और अशोक राजपथ जाने वाले वाहनों को एक्जीबिशन रोड, राजेंद्र नगर पुल, बहादुरपुर गुमटी और बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।

दीघा क्षेत्र के पाटीपुल घाट, दीघा घाट, शिवा घाट और मीनार घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को पैदल घाट तक जाना होगा।

जेपी सेतु पर भी विशेष प्रतिबंध

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जेपी सेतु पर 23 नवंबर की रात 10 बजे से 24 नवंबर की सुबह 11 बजे तक सोनपुर, छपरा से पटना आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान बस, ट्रक, हाईवा और जेसीबी जैसे भारी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि उक्त अवधि में सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने के लिए जेपी सेतु के बजाय महात्मा गांधी सेतु का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से इस संबंध प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। जो इस प्रकार है...