ब्रेकिंग
कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?

नीतीश सेतु पर RJD कार्यकर्ताओं के हंगामे से भड़के रोहित सिंह, लालू-तेजस्वी पर बोला हमला

नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद RJD कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और तोड़फोड़ को लेकर युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद RJD कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने पुल पर पार्टी के झंडे लहराए, नारेबाजी की और भाजपा के पोस्टर-बैनर को फाड़ डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। 


रोहित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर समर्पित नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लालू-तेजस्वी के निर्देश पर उनके गुंडों ने जो अराजकता किया है वह निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस पूरे घटना के उच्च स्तरीय जांच की माँग की है। रोहित सिंह ने कहा की इस घटना ने प्रमाणित कर दिया है बिहार में हो रहे क्राइम के पीछे लालू यादव का हाथ है।


रोहित सिंह ने क्या कहा?

रोहित सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से लालू यादव और तेजस्वी यादव के आदेश पर बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कच्ची दरगाह से बिदुपुर जाने वाले पुल जिसका नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार जी को समर्पित हुआ, उस पर लालू यादव के गुंडो ने जो हुड़दंगई किया, उससे यह प्रमाणित हो गया है कि बिहार में अराजकता की बयार बहाने की साजिश की जा रही है। 


इसमें लालू यादव के खानदान का हाथ है। लालू जी अपने आदतों में सुधार कीजिए। बिहार के लोगों में 2005 में ही आपको पूर्ण रूप से तिलांजली दे दी थी। राज्य के लोगों की ओर से मैं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विकास पुरुष और सामाजिक न्याय आंदोलन के अगुआ आदरणीय सम्राट जी से अपील करता हूं कि तत्काल प्रभाव से नीतीश सेतु पर हुड़दंग करने वालों पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई हो। राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार की बिहार में बढ़ रहे अपराध पर जो संलिप्तता है, उसकी भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। 

टैग्स