ब्रेकिंग
छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप

“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी

परी बिश्नोई ने महज 23 साल की उम्र में UPSC परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया। जानिए उनकी पढ़ाई, संघर्ष, वजन घटाने और सफलता की पूरी कहानी।

राजस्थान न्यूज
हरियाणा के पूर्व CM भजनलाल के परिवार की बहू हैं परी बिश्नोई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और मंजिल पाने का जुनून हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती। राजस्थान के बीकानेर की परी बिश्नोई ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। महज 23 साल की उम्र में अपने तीसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल कर उन्होंने IAS बनने का सपना पूरा किया। वह बिश्नोई समाज की पहली महिला IAS अधिकारी बनीं। आज उनकी सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।


परी बिश्नोई का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के काकड़ा गांव में हुआ। उनके पिता मनीराम बिश्नोई पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी मां सुशीला बिश्नोई राजस्थान पुलिस के GRP विभाग में अधिकारी रही हैं। परिवार में शिक्षा और समाज सेवा का माहौल था। इसी से प्रेरित होकर परी ने बचपन में ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख लिया था।


परी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। पढ़ाई में होनहार परी ने 10वीं में 91 प्रतिशत और 12वीं में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन से ग्रेजुएशन किया। फिर अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने UGC NET की परीक्षा भी पास की।


हालांकि, IAS बनने का सफर उनके लिए आसान नहीं था। UPSC के शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। तैयारी के दौरान तनाव और स्ट्रेस ईटिंग की वजह से उनका वजन करीब 45 किलो बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर अपना वजन कम किया और फिर से पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट गईं।


आखिरकार तीसरे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई। महज 23 साल की उम्र में परी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की। वह 2020 बैच की IAS अधिकारी हैं और उन्हें सिक्किम कैडर मिला।


परी बिश्नोई की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। साल 2023 में उन्होंने भव्य बिश्नोई से शादी की। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के पोते और आदमपुर से विधायक रह चुके हैं। इस शादी के बाद परी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार की बहू बन गईं।


एक छोटे से गांव से निकलकर देश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने वाली परी बिश्नोई की कहानी बताती है कि असफलताएं मंजिल का रास्ता रोक नहीं सकतीं। लगातार मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी

टैग्स