ब्रेकिंग
कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?

कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

Bihar News: बिहार के मधुबनी में कोसी नदी पर बन रहे भारतमाला प्रोजेक्ट के पुल का गाटर अचानक गिर गया। हादसे के दौरान नीचे से गुजर रहे बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सवार को हल्की चोटें आईं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी में कोसी नदी पर बन रहे देश के सबसे बड़े पुल के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। भेजा से बकौर जाने वाले भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल का गाटर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।



घटना रविवार को भेजा थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 64 और 65 के बीच की है। बताया जा रहा है कि सुपौल जिले के गोनबा गांव निवासी रविन्द्र कुमार मंडल निर्माणाधीन पुल के नीचे बने डायवर्सन रास्ते से बाइक लेकर गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक गाटर गिर पड़ा। खतरे को भांपते हुए बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।



हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर आम राहगीरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



गौरतलब है कि कोसी नदी पर करीब 10 किलोमीटर लंबे पुल और दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ किलोमीटर के पहुंच पथ का निर्माण ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2027 तक पूरा होना प्रस्तावित है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार एजेंसियों की नींद खुलेगी?

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता