ब्रेकिंग
तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग

तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में तीन दिनों से लापता 23 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव चिमनी भट्ठा के पास नाले किनारे बरामद हुआ है। परिजनों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप..

तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के आरा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपराहियां गांव से निकले 23 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह हसनपुरा गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास नाले किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया. परिजनों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को वहां फेंकने का आरोप लगाया है.


मृतक की पहचान पिपराहियां गांव के वार्ड नंबर-3 निवासी बिंदा लाल यादव के पुत्र संतोष यादव के रूप में हुई है. वह आरा के सपना सिनेमा के पास स्थित एक मोटर गैरेज में हेल्पर का काम करता था. जानकारी के अनुसार, संतोष घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.


तीसरे दिन रविवार की सुबह हसनपुरा गांव के पास चिमनी भट्ठा स्थित नाले के किनारे झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई. युवक की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का आरोप है कि संतोष की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया.


घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई और हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू की.


फिलहाल संतोष यादव की हत्या किस वजह से की गई और इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद पिपराहियां और आसपास के गांवों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है.