ब्रेकिंग
शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...

AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा

CJI Surya Kant News: क्या लॉ की पढ़ाई में AI के इस्तेमाल पर रोक लगने वाली है? चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में कानूनी शिक्षा को लेकर अहम सुझाव दिए हैं। उन्होंने AI के इस्तेमाल, लीगल रिसर्च...

AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा
Ramakant kumar
3 मिनट

CJI Surya Kant News: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कानूनी शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण बात कही है. उन्होंने लॉ स्कूलों को सलाह दी कि छात्रों को AI के इस्तेमाल से रोकने के बजाय इसका जिम्मेदारी से उपयोग करना सिखाया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने कानूनी पढ़ाई में किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लीगल एड को भी जरूरी बताया.


CJI सूर्यकांत ने ये बातें हैदराबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन के पहले सालाना इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन लीगल एजुकेशन 2026 के उद्घाटन सत्र में कहीं. अपने संबोधन में उन्होंने कानूनी शिक्षा के मौजूदा तरीकों में बदलाव की जरूरत बताई. उनका कहना था कि लॉ की पढ़ाई सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. छात्रों को अदालतों में काम करने और वास्तविक कानूनी समस्याओं को समझने का मौका भी मिलना चाहिए.


CJI सूर्यकांत ने सुझाव दिया कि लॉ के छात्रों के ग्रेजुएशन की शर्तों में लीगल एड यानी कानूनी सहायता से जुड़े काम को भी शामिल किया जाना चाहिए. इससे छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही समाज के उन लोगों की मदद करने का अनुभव मिलेगा, जिनकी कानूनी सेवाओं तक पहुंच आसान नहीं है.


उन्होंने यह भी कहा कि जो छात्र निर्धारित जरूरत से अधिक लीगल एड का काम करते हैं, उन्हें इसके बदले एकेडमिक क्रेडिट दिया जाना चाहिए. इससे छात्रों को कानूनी सहायता से जुड़े कामों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें वास्तविक मामलों को समझने का अवसर भी मिलेगा.


AI के इस्तेमाल पर क्या बोले CJI सूर्यकांत?

कानूनी रिसर्च में AI की बढ़ती भूमिका पर बात करते हुए CJI सूर्यकांत ने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के बजाय छात्रों को इसका जिम्मेदारी से उपयोग करना सिखाना चाहिए. उन्होंने माना कि भविष्य के वकीलों और जजों के लिए AI की कार्यप्रणाली को समझना जरूरी होगा.


उनके अनुसार, AI से मिलने वाली जानकारी और इंसानी दिमाग से लिए गए फैसलों के बीच अंतर समझना भी उतना ही जरूरी है. छात्रों को तकनीक का इस्तेमाल करना आना चाहिए, लेकिन इसके साथ अपनी कानूनी समझ, मानवीय दृष्टिकोण और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करनी होगी.


CJI ने कानूनी शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, रिसर्च की जवाबदेही और तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल पर जोर दिया. उनका मानना है कि लॉ के छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही ऐसी ट्रेनिंग मिलनी चाहिए, जिससे वे भविष्य में अदालतों और समाज की जरूरतों के अनुसार अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें.

टैग्स