ब्रेकिंग
शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...

शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों पर बेमौसम बारिश ने पानी फेर दिया है। नदमां गांव में होने वाली शाही शादी में 25 मेहमान हेलिकॉप्टर से आने वाले थे, लेकिन कीचड़ और खराब मौसम के कारण अब सड़क मार्ग से पहुंचेंगे।

Anant Singh Daughter Wedding
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक संपन्न होने के बाद अब बारात के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई है। मोकामा के नदमां गांव में होने वाली इस शाही शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं हालांकि शादी की तैयारियों पर मौसम की मार देखने को मिल रही हैं। 



अनंत सिंह ने कहा कि बेमौसम बारिश ने सबकुछ बिगाड़ दिया है। कोई काम करने में नहीं बन रहा है। तीन दिन से ऐसे ही चल रहा है। तैयारी सब है लेकिन पानी पूरा तंग कर दिया है। कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा (हेलिकॉप्टर लैंड नहीं होगा)। कादों में कुछ भी काम नहीं हो सकेगा।



मोकामा विधायक ने कहा कि कहां से तुफान उठा है वही दिक्कत कर दिया है। इधर केवाल मिट्टी है, बलुआही मिट्टी नहीं है, टाइम लगता है। अभी भी बारिश छूट जाए तब भी काम हो सकता है। लेकिन बालू छींटकर काम चल जाएगा। पानी पड़ते रह गया तो कोई चारा नहीं है।



उन्होंने बताया कि 25 मेहमान हेलिकॉप्टर से आने वाले थे। उसके लिए हेलीपैड भी बनाया गया था लेकिन कहीं अब आने का उपाय नहीं है। हेलिकॉप्टर का तो अब दूर दूर तक कोई चांस नहीं है। धूप भी उग जाएगा तो संभव नहीं है। अब जो भी मेहमान हैं सड़क मार्ग से ही आ सकेंगे।



वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शादी में बुलाए जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि सभी लोगों को बुलाए हैं, जिनको फुर्सत रहेगा सभी लोग आएंगे। तैयारियों पर मौसम की मार से सभी लोग दुखी हैं। सभी को लग रहा है कि बेकार इतना तैयारी किए, बारिश के कारण परेशानी हो गई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता