ब्रेकिंग
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4 साल की नौकरी के बाद कर सकेंगे शादी, 2 साल का एक्सटेंशन लेने वालों के लिए सरकार ने बदले नियम✦खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार की क्रूजर खड़े ट्रक में घुसी, 9 की मौत, एक ही परिवार की कई पीढ़ियां खत्म✦बिहार विधान परिषद में कल 8 नए MLC लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद✦‘मोतिहारी में 300 करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश’ सुधाकर सिंह का दावा, बोले- भूमाफियाओं से मिले हैं बीजेपी सांसद✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा

पटना में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, गाड़ी पर सवार चार लोगों की बाल-बाल बची जान

बिहार के पटना जिले के पालीगंज में रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अंकुरी गांव के पास नहर में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर कार सवार चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना महबलीपुर ओपी क्षेत्र की है।

Patna News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल में रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसा महबलीपुर ओपी क्षेत्र के अंकुरी गांव के पास हुआ। कार अरवल से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे नहर में जा गिरी।



हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही महबलीपुर ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।



घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।



इस संबंध में महबलीपुर ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से अंकुरी गांव के पास नहर में कार गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता