ब्रेकिंग
गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा ✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦सुशासन के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट: NDA सरकार पर PK का बड़ा हमला, कहा..धीरे-धीरे JDU को निगल रही भाजपा

गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी

Bihar Love Affair Case: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर पहुंचाने आए युवक को ग्रामीणों ने एक युवती के साथ पकड़ लिया और मंदिर में दोनों की शादी करा दी। लेकिन शादी के बाद युवक ने युवती को घर ले जाने से इनकार...

गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Love Affair Case: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां देर रात एक युवक को युवती के साथ देखकर ग्रामीणों को शक हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और गांव के भगवान शिव मंदिर में ले जाकर शादी करा दी. हालांकि, शादी की रस्म पूरी होने के बाद युवक युवती को अपने घर ले जाने से मुकर गया. युवक का दावा है कि वह गैस सिलेंडर पहुंचाने आया था, जबकि युवती का कहना है कि दोनों के बीच पिछले 8-9 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था.


मामला कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के कुशवाहा टोला का है. युवक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो कांटी एचपी पेट्रोल पंप के पास का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, अभिषेक अक्सर युवती से मिलने उसके गांव आता था. इसकी जानकारी धीरे-धीरे ग्रामीणों को भी हो गई थी.


देर रात युवक को युवती के साथ देखकर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें गांव के भगवान शिव मंदिर में ले जाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में लोग जुट गए और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे.


मंदिर में शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब युवक से युवती को अपने घर ले जाने के लिए कहा गया, तो उसने साफ इनकार कर दिया. युवक का कहना था कि उसे जबरन पकड़कर शादी कराई गई है और वह इस शादी के लिए तैयार नहीं था. उसके इस बयान के बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई.


अभिषेक ने बताया कि वह गैस एजेंसी में काम करता है और गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए इलाके में आया था. युवती ने ही उसे सिलेंडर लेकर बुलाया था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन मंदिर में ले जाकर शादी करा दी. युवक ने ग्रामीणों पर दबाव बनाकर शादी कराने का आरोप लगाया है.


वहीं, युवती का कहना है कि वह अभिषेक को पिछले 8-9 महीने से जानती है और दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी. युवती के मुताबिक, अभिषेक उससे मिलने भी आता था. उसने पुलिस को बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है.


पुलिस दोनों को थाने ले गई

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती दोनों को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवक जबरन शादी कराने का आरोप लगा रहा है, जबकि युवती दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग होने और शादी की इच्छा जताने की बात कह रही है.