ब्रेकिंग
तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा

पटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगे

जन सुराज नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार ने सरकार और एनएचएआई से पूर्व निर्धारित एलाइमेंट के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग की है। किसानों ने 15 दिनों का समय देते हुए जमीन बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है।

बिहार न्यूज
15 दिन का दिया अल्टीमेटम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAHARSA:  पटना–पूर्णिया प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण और एलाइमेंट को लेकर किसानों का विरोध तेज होने लगा है। इसी मुद्दे पर रविवार को सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के कबैला चक प्राथमिक विद्यालय परिसर में किसान बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर पंचायत के मुखिया जनार्दन यादव ने की।


 इसमें इंदरवा, रौता, चिकनी, रहुआ, कबेला, रामपुर, भादा, बथनाहा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। बैठक में जन सुराज के नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार ने प्रमुख रूप से किसानों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार और एनएचएआई से पूर्व निर्धारित एलाइमेंट के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग की।


सभा को संबोधित करते हुए किशोर कुमार ने कहा कि इस परियोजना के मूल एलाइमेंट में सड़क रौता और लगमा के बीच से गुजरने वाली थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर कबेला, चिकनी, इंदरवा और रौता के बीच से कर दिया गया। सवाल यह है कि आखिर किसके दबाव में एलाइमेंट में बदलाव किया गया? उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों की सबसे मूल्यवान जमीन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। इसी जमीन पर उनकी खेती, परिवार का भरण-पोषण और बच्चों का भविष्य निर्भर है। सरकार की ओर से जो मुआवजा निर्धारित किया जा रहा है, वह इतना कम है कि किसान अधिग्रहित जमीन के बदले मिलने वाली राशि से अपनी कुल जमीन का 20 प्रतिशत हिस्सा भी दोबारा नहीं खरीद सकते।


किशोर कुमार ने बताया कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल से जिलाधिकारी ने एनएचएआई से बातचीत करने का आश्वासन दिया है। इस भरोसे पर किसान पक्ष ने प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। विकास के नाम पर किसानों की आजीविका और भविष्य को संकट में नहीं डाला जा सकता। सड़क निर्माण जरूरी है, लेकिन किसानों के हितों की अनदेखी करके विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती।


बैठक में सर्वसम्मति से किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। पूर्व मुखिया प्रो. अमरेंद्र यादव को समिति का अध्यक्ष तथा संतोष कुमार सिंह समदर्शी को सचिव बनाया गया। इसके अलावा लक्ष्मी यादव, महेंद्र हजारा, मनोज झा, बोआ झा, चंद्र किशोर शर्मा, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद पुटून, गौरव ठाकुर, राजकिशोर यादव और उमेश यादव सहित कुल 31 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई।


समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने किसानों से संघर्ष से पीछे नहीं हटने की अपील करते हुए कहा कि जबरन जमीन अधिग्रहण का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा। वहीं सचिव संतोष समदर्शी ने कहा कि आगामी बैठक माहकर पंचायत में होगी और गांव-गांव बैठक कर किसानों को संगठित किया जाएगा।


बैठक में किसानों ने एक स्वर में पूर्व निर्धारित एलाइमेंट के अनुसार ही सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए 'जान देंगे, जमीन नहीं देंगे', 'किसान एकता जिंदाबाद' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए। इस दौरान राजू रंजन सिंह ,महेंद्र साह , वरुण यादव , अनवार आलम,मदन प्रसाद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।पटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगेपटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगेपटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगेपटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगेपटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगेपटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगेपटना–पूर्णिया सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट पर बवाल, किसानों ने कहा- जान देंगे, जमीन नहीं देंगे

टैग्स