ब्रेकिंग
मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦कार्तिक पूर्णिमा 2026: पटना में ट्रैफिक रूट बदला, 24 नवंबर को कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री, जानें नया ट्रैफिक प्लान

25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे

अनंत सिंह ने एक बार फिर लोगों को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया। कहा कि जितना लोग हमकों जानते हैं, सबको निमंत्रण है, हम आरजू विनती करते हैं कि सब लोग मेरी बेटी की शादी में आईए और आशीर्वाद दीजिए। जो यहां आएंगे सबका स्वागत है, हम लोग...

बिहार न्यूज
घोड़ा रेस और प्रोग्राम नहीं होगा रद्द
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश से टेंट-पंडाल का काम प्रभावित हुआ है, लेकिन घुड़दौड़ समेत सभी प्रोग्राम तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। अनंत सिंह ने एक बार फिर शादी में आने के लिए सभी को आमंत्रित किया। कहा कि जो यहां आएंगे सबका स्वागत है, हम लोग इज्जत के लिए खड़ा रहेंगे।



मीडिया ने अनंत सिंह से सवाल किया कि आपके समर्थक कह रहे हैं कि दादा यदि जेल जाएंगे तो उससे पहले हम लोग जेल जाएंगे। इस पर अनंत सिंह बोले कि ऐसा नियम नहीं है, ऐसा नियम रहता तो बहुत लोग जेल चले जाते। जेल हम ही जाएंगे और जो प्रक्रिया है उसे हमें ही करना पड़ेगा। अनंत सिंह ने आगे कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फिर हम जल्दी जेल से आयेंगे।


मीडिया ने पूछा कि दादा आपकी लड़की की शादी को लेकर देश-दुनियां में चर्चा हो रही है, इस पर अनंत सिंह ने कहा कि वह तो और बढ़िया बात है, इसकी चर्चा हो रही है तब क्या यह खराब बात है?


अनंत सिंह फिर बदले मौसम के मिजाज और शादी के प्रोग्राम को लेकर बोले की जितना बारिश हुआ है, कही कोई दिक्कत नहीं है। जैसे सब कुछ होना था, वैसे ही होगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बारिश के कारण पंडाल में तीन दिन काम नहीं हुआ, कुछ 19 और 20 रह जाए, उससे कुछ लेना देना तो है नहीं लेकिन खाना-पीना, घोड़ा का दौड़, प्रोग्राम सब होगा। शादी में होने वाले प्रोग्राम के लिए कलाकार सब आएंगे। शमियाना टेंट भींग कर कम वेशी हो जाए तो बात अलग है।


घोड़ा रेस नहीं होने की खबर पर उन्होंने कहा कि पानी पड़ते देखा तो मोबाइल से जिसको मन किया वह यह डाल दिया कि अनंत सिंह की बिटिया की शादी में होने वाला घोड़े का रेस अब नहीं होगा। जिसके बाद हम अपना आदमी भेजकर चेक कराये तो पता चला कि घोड़ा के रेस में कोई दिक्कत नहीं है। जहां घुड़दौड़ होना था वहां होगा इसमें कोई दिक्कत नहीं है। 


अनंत सिंह ने एक बार फिर लोगों को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया। कहा कि जितना लोग हमकों जानते हैं, सबको निमंत्रण है, हम आरजू विनती करते हैं कि सब लोग लिए मेरी बेटी की शादी में आईए और आशीर्वाद दें। जो यहां आएंगे सबका स्वागत है, हम लोग इज्जत के लिए खड़ा रहेंगे।