ब्रेकिंग
CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल

लड़की के चक्कर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, गंभीर रूप से घायल नाबालिग की मौत

बिहार के भोजपुर जिले के आमी के टोला गांव में लड़की के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोरी रजनी कुमारी की पटना एम्स ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के आमी के टोला गांव में मारपीट में जख्मी किशोरी की मौत हो गई। पटना एम्स ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। 



सूचना मिलने पर जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार और तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। मृत किशोरी की पहचान तीयर थाना क्षेत्र के आमी के टोला गांव निवासी रामकिशुन यादव की 16 वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी के रूप में हुई है। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।



मृत किशोरी के भाई सूरज कुमार ने फोन पर बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक पड़ोसी की भतीजी किसी लड़के के साथ चली गई थी। इससे पहले उक्त लड़का उनके भाई के साथ बाइक पर घूम रहा था। इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोग आरोप लगा रहे थे कि लड़की को फरार कराने में उनके परिवार का हाथ है।



इसी विवाद को लेकर 12 नवंबर को जब रजनी कुमारी अपने बड़े भाई विफन कुमार के घर पर थी, तभी आरोपित पक्ष के लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि वे रजनी को घर से बाहर खींचकर ले गए और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बाद में इलाज के लिए पटना एम्स ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता