ब्रेकिंग
सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना

सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Police Attack: बिहार के सीवान जिले में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर गांव में बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप है। मामले में 15 नामजद समेत 30 लोगों..

सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police Attack: सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है. बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार और मारपीट की. मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि जतौर गांव में वीरेंद्र राम के घर के सामने भलुई गांव निवासी जितेंद्र कुमार राम के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. सूचना मिलते ही एसआई प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मी वहां पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने लगे. इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट की.


15 नामजद और 15 अज्ञात पर FIR

घटना के बाद एसआई प्रवीण कुमार के आवेदन पर पुलिस ने जतौर गांव के 15 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. नामजद आरोपितों में रणजीत राम, वकील राम, वीरेंद्र राम, शंकर कुमार, उपेंद्र कुमार, शिव कुमार राम, अनिल कुमार राम, विश्वनाथ राम, गोरख राम, जितेंद्र राम, प्रिंस राम, विश्वनाथ राम की पत्नी, कमलावती देवी, सनीता देवी और पूनम देवी शामिल हैं.


पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र राम और शंकर राम को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


वहीं, इस घटना से जुड़े मारपीट के दूसरे मामले में भलुई गांव निवासी जितेंद्र राम ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने जतौर गांव के मंजेश कुमार, रंजन कुमार, पवन, मुकेश, राजा कुमार, अनिल राम और करण कुमार समेत 20 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.


थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.