ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा

निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MDM शाखा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार को 1.10 लाख रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने उनके कार्यालय में छापेमारी की।

Vigilance Raid Bihar
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vigilance Raid Bihar: बिहार के भागलपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्याह्न भोजन (MDM) शाखा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। 



शनिवार को पांच सदस्यीय निगरानी टीम अचानक कचहरी परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय के निचले तल पर संचालित MDM शाखा पहुंची। टीम सीधे DPM मनोज कुमार के केबिन में दाखिल हुई, जहां से रिश्वत की रकम बरामद की गई। कार्रवाई के बाद निगरानी टीम मनोज कुमार को अपने साथ सर्किट हाउस ले गई। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार को भी पूछताछ के लिए सर्किट हाउस बुलाया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड BRP रजनीश कुमार ने इस मामले में निगरानी विभाग से शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद पांच सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय मामलों में अनियमितता को लेकर रजनीश कुमार के मानदेय से हर महीने कटौती करने का आदेश दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया था।



इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जा रही है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



गौरतलब है कि भागलपुर जिला शिक्षा विभाग में 98.12 लाख रुपये के कथित गबन का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है। इस मामले में तत्कालीन DPO स्थापना और संविदा आधारित ऑपरेटर अविनाश कुमार को जेल जाना पड़ा था, जबकि वरीय लिपिक शिशिर झा अब तक फरार बताए जा रहे हैं। इस प्रकरण में तत्कालीन DPO और DEO को भी निलंबित किया जा चुका है।



विभागीय व्यवस्था में सुधार के तहत शुक्रवार को ही MDM शाखा का प्रभार नए DPO रजनीश झा को सौंपा गया था। लेकिन प्रभार आवंटन के अगले ही दिन शनिवार को विजिलेंस की इस कार्रवाई ने भागलपुर शिक्षा विभाग को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला दिया है।



विजिलेंस की टीम कार्रवाई के बाद DPM मनोज कुमार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। इस दौरान मनोज कुमार ने खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि MDM BRP रजनीश कुमार ने उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया है।



बैंक खाते में 60 हजार रुपये आने के सवाल पर उन्होंने सफाई दी कि अचानक उनके खाते में यह रकम आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने पूरी राशि वापस कर दी थी। मनोज कुमार ने कहा कि वह भी न्यायिक प्रक्रिया के जरिए अपना पक्ष रखेंगे। फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता