ब्रेकिंग
सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगाई गई है? प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुख्यमंत्री सम्राट ने दिया जवाब✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित

ईंट भट्ठा पर JCB से लटका मिला ड्राइवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठा पर JCB चालक राजबली दास का शव उसी JCB से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जताई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल स्थित राधा मोहन ईंट भट्ठा पर JCB चालक का शव उसी JCB से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के सकरवाड़ा निवासी 28 वर्षीय राजबली दास के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से ईंट भट्ठा पर JCB चलाने का काम कर रहा था।



परिजनों ने हत्या कर शव को JCB से लटकाने की आशंका जताई है। मृतक के भाई का कहना है कि राजबली कभी गमछा नहीं रखता था, जबकि घटनास्थल पर दो गमछे मिले हैं। वहीं, परिजनों ने पुलिस के घटनास्थल पर देर से पहुंचने को लेकर भी नाराजगी जताई और गायघाट थाना की पुलिस को बुलाने की मांग की।



बताया जाता है कि राजबली शनिवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सोने चला गया था। सुबह जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। इसी दौरान भट्ठा के किनारे खड़ी JCB से उसका शव लटका मिला।



छह साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसके तीन साल का एक बेटा और महज तीन महीने की एक बेटी है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



इधर, कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता