ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी- बिहार में अब घोटालों की नहीं, निवेश की होती है चर्चा

सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिस ने उन्हें जज समझ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई बड़ी चूक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिसकर्मियों से ऐसी चूक हुई, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के एक जज के स्वागत के लिए पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की थी, लेकिन जज से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सर्किट हाउस पहुंच गए। 


ओवैसी के साथ सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही जज समझ लिया और गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। हैरानी की बात यह रही कि ओवैसी भी पूरे सम्मान के साथ खड़े होकर सलामी लेते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर सर्किट हाउस पहुंचे थे। वह वहां एक कमरे में बैठे हुए थे। इसके करीब 20 मिनट बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सर्किट हाउस पहुंच गए। उनके साथ कई सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।


बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उनके स्वागत के लिए गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान ओवैसी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था देखकर पुलिसकर्मियों को गलतफहमी हो गई और उन्होंने ओवैसी को ही जज समझकर सलामी दे दी।


इस दौरान ओवैसी भी पुलिसकर्मियों के सामने खड़े होकर गार्ड ऑफ ऑनर लेते नजर आए। हालांकि, पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का एहसास कब हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


वहीं, सर्किट हाउस में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित थी, लेकिन अचानक इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों नेता वहां से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात की।


फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार किए गए गार्ड ऑफ ऑनर को गलती से ओवैसी को दिए जाने का मामला चर्चा में है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक सफाई या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

टैग्स