ब्रेकिंग
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस

Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक...

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस
Ramakant kumar
2 मिनट

Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने की है. जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का निधन सुबह करीब 11 बजे हुआ.


मां के निधन की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया.


सीएम धामी ने अपने संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है. उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.


पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.


सावित्री देवी के निधन की खबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है.