ब्रेकिंग
बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦बेतिया में 35 करोड़ का सोना लूटकर कहां गायब हुए 8 बदमाश? वैशाली के मास्टरमाइंड तक पहुंची STF, महनार में आधी रात बड़ा एक्शन✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें

छठ के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में लौटने वालों के लिए राहत, 20 से 24 नवंबर तक चलेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल

Special Train Timetable: छठ महापर्व के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुंबई, दिल्ली, गुजरात, बेंगलुरु और केरल समेत कई शहरों के लिए 13 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला हुआ है। कब और किस..

छठ के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में लौटने वालों के लिए राहत, 20 से 24 नवंबर तक चलेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Special Train Timetable: छठ महापर्व खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए 20 से 24 नवंबर के बीच 13 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. ये ट्रेनें मुंबई, दिल्ली, गुजरात, केरल, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों के लिए चलाई जाएंगी. इनमें कुछ अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं, जिससे यात्रियों को घर लौटने के बाद काम पर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा.


त्योहार खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोग बिहार से अपने कामकाज वाले शहरों की ओर लौट रहे हैं. इस वजह से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है. इसी को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर बिहार के प्रमुख स्टेशनों से इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.


20 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें

1. सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (05525)

  • प्रस्थान: सहरसा, रात 9:45 बजे
  • आगमन: लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई, 22 नवंबर दोपहर 12:30 बजे


2. दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल (07564)

  • प्रस्थान: दानापुर, सुबह 6:15 बजे
  • आगमन: चर्लपल्ली, 21 नवंबर शाम 4 बजे


3. दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (03243)

  • प्रस्थान: दानापुर, दोपहर 3 बजे
  • आगमन: आनंद विहार, दिल्ली, 21 नवंबर दोपहर 12:30 बजे


21 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें


4. बरौनी-एरणाकुलम स्पेशल (05223)

  • प्रस्थान: बरौनी, रात 11 बजे
  • आगमन: एरणाकुलम, केरल, 24 नवंबर सुबह 7 बजे


5. दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (03259)

  • प्रस्थान: दानापुर, दोपहर 12:30 बजे
  • आगमन: लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई, 22 नवंबर रात 11:55 बजे


6. दानापुर-बेंगलुरु कैंट अनारक्षित स्पेशल (03247)

  • प्रस्थान: दानापुर, शाम 6 बजे
  • आगमन: बेंगलुरु कैंट, 23 नवंबर दोपहर 3:30 बजे
  • श्रेणी: अनारक्षित स्पेशल


22 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें


7. रक्सौल-चर्लपल्ली अनारक्षित स्पेशल (05529)

  • प्रस्थान: रक्सौल, शाम 4:55 बजे
  • आगमन: चर्लपल्ली, 24 नवंबर सुबह 10 बजे
  • श्रेणी: अनारक्षित स्पेशल


8. सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (01020)

  • प्रस्थान: सहरसा, शाम 4 बजे
  • आगमन: लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई, 24 नवंबर दोपहर 12:10 बजे


9. पटना-एरणाकुलम स्पेशल (03249)

  • प्रस्थान: पटना, रात 10:30 बजे
  • आगमन: एरणाकुलम, केरल, 25 नवंबर सुबह 3 बजे


10. बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल (05225)

  • प्रस्थान: बरौनी, रात 11 बजे
  • आगमन: अहमदाबाद, गुजरात, 24 नवंबर सुबह 10 बजे


11. दरभंगा-चर्लपल्ली स्पेशल (07562)

  • प्रस्थान: दरभंगा, दोपहर 1:30 बजे
  • आगमन: चर्लपल्ली, 24 नवंबर सुबह 6 बजे


24 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें


12. जयनगर-उधना स्पेशल (09074)

  • प्रस्थान: जयनगर, सुबह 9 बजे
  • आगमन: उधना, गुजरात, 26 नवंबर रात 1 बजे


13. जयनगर-उधना स्पेशल (09072)

  • प्रस्थान: जयनगर, सुबह 11:30 बजे
  • आगमन: उधना, गुजरात, 26 नवंबर रात 2:30 बजे

मुंबई, दिल्ली और गुजरात जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत


छठ के बाद बिहार से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात और केरल जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. रेलवे की ओर से चलाई जा रही इन 13 स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा.


इन ट्रेनों का परिचालन सहरसा, दानापुर, पटना, बरौनी, रक्सौल, दरभंगा और जयनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों से किया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे के आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें.