ब्रेकिंग
बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे

बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar Road Accident: बिहार के कटिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र की जान चली गई। सोनैली बाजार में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आखिर कैसे हुआ यह हादसा और क्यों लोगों ने सड़क जाम कर किया...

बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला,  मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित सोनैली बाजार में बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र केशव कुमार की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब केशव साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहा था. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.


मृतक की पहचान अजय ठाकुर के पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है. वह नौवीं कक्षा का छात्र था. जानकारी के अनुसार, केशव साइकिल से कोचिंग जाने के लिए निकला था. इसी दौरान सोनैली बाजार में बालू लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि छात्र की जान चली गई.


छात्र की मौत से भड़का लोगों का आक्रोश

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. एक किशोर छात्र की मौत से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. सड़क जाम होने से बाजार में आवागमन प्रभावित हो गया और वाहनों की आवाजाही बाधित रही.


केशव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस बेटे को परिवार ने पढ़ाई के लिए कोचिंग भेजा था, उसकी मौत की खबर से परिजनों का बुरा हाल है. वहीं, हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.