ब्रेकिंग
बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत; कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा✦Bihar News : समस्तीपुर में चलती ग्वालियर-बरौनी मेल पर किसने बरसाए पत्थर? इंजन का शीशा टूटा, सहायक लोको पायलट घायल✦Bihar Politics : पहले MLC चुनाव, अब मानिकपुर रैली... आखिर क्यों बार-बार रद्द हो रहा ललन सिंह और निशांत कुमार का कार्यक्रम? बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे

Anant Singh : 'आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू...', अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारीलाल ने जोड़ लिए हाथ! बोले- 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!'

अनंत सिंह के घर पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव से बेटी शिवांगी ने अंग्रेजी में बातचीत की। शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारी ने दिया मजेदार भोजपुरी जवाब, वीडियो वायरल।

Anant Singh : 'आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू...', अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारीलाल ने जोड़ लिए हाथ! बोले- 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!'
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Anant Singh : बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी में कौन-कौन मेहमान पहुंचेगा, इसकी चर्चा पहले से ही तेज है। फिल्मी सितारों से लेकर राजनीति के बड़े चेहरों तक को न्योता भेजा गया है। इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव भी पटना में जिस जगह पर अनंत सिंह की बेटी का तिलक होना है उस जगह पर पहुँच गए। जहां उनके स्वागत का अंदाज कुछ ऐसा रहा कि वह खुद भी मुस्कुराने लगे।

दरअसल, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह ने खेसारीलाल यादव का स्वागत अंग्रेजी में करना शुरू कर दिया। पहले तो खेसारी भी मुस्कुराते हुए उनकी बातों का जवाब देते रहे, लेकिन जब अंग्रेजी में सवाल-जवाब का सिलसिला आगे बढ़ा तो भोजपुरी स्टार से रहा नहीं गया। उन्होंने अपने खास देसी अंदाज में कह दिया- 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!' बस फिर क्या था, वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। शिवांगी और खेसारीलाल की यह मजेदार बातचीत अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

शिवांगी की अंग्रेजी सुनकर खेसारी ने दिया मजेदार जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवांगी सिंह पहले खेसारीलाल यादव को नमस्ते करती हैं। खेसारी भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। इसके बाद शिवांगी अंग्रेजी में कहती हैं, 'आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू।' यानी आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

इस पर खेसारीलाल 'थैंक्यू' कहते हैं। फिर शिवांगी उनका स्वागत करते हुए बोलती हैं, 'कम, मोस्ट वेलकम।' इसके बाद वह पूछती हैं, 'यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम?' शिवांगी का यह सवाल सुनते ही खेसारीलाल अपने भोजपुरी अंदाज में जवाब देते हैं- 'अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई।' उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद शिवांगी हिंदी में समझाती हैं कि आप यहां पहली बार आए हैं अंकल। इस पर खेसारी सहजता से जवाब देते हैं कि हां, पहली बार आ रहा हूं। छोटी-सी इस मुलाकात में अंग्रेजी और भोजपुरी का यह दिलचस्प मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो कॉल पर अनंत सिंह ने दिया था शादी का न्योता

खेसारीलाल यादव का अनंत सिंह के घर पहुंचना भी खास है। दरअसल, अनंत सिंह ने खुद वीडियो कॉल कर भोजपुरी स्टार को बेटी शिवांगी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि 25 नवंबर को गांव में शादी है और 20 नवंबर को तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा। अनंत सिंह ने खेसारीलाल से तिलक समारोह में आने का आग्रह भी किया था। हालांकि, उस समय खेसारी ने एक कार्यक्रम में व्यस्त होने की बात कही थी और बाद में फोन करने का आश्वासन दिया था।लेकिन खेसारीलाल ने तिलक समारोह से एक दिन पहले ही यानी 19 नवंबर को नदवां स्थित अनंत सिंह के घर पहुंचकर सबको चौंका दिया। इस दौरान शिवांगी ने उनका स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

25 नवंबर को शादी, मेहमानों की लिस्ट पर टिकी निगाहें

शिवांगी सिंह की शादी को लेकर नदवां में तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है। उदित नारायण, सोनू सूद, मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर जैसे चर्चित नामों को लेकर भी लोगों के बीच उत्सुकता है।

अनंत सिंह ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को शादी का निमंत्रण भेजा है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि 25 नवंबर को छोटे सरकार के घर कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं। फिलहाल, शादी से पहले शिवांगी और खेसारीलाल की अंग्रेजी वाली यह मुलाकात समारोह की चर्चाओं में एक नया रंग जोड़ गई है।