ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा

बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण

Bihar Electricity Project: बिहार के सीवान और बांका जिले में दो नए न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने की तैयारी है। करीब 14 हजार करोड़ रुपये की इस बड़ी परियोजना से राज्य की बिजली व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। आखिर इन प्लांटों से बिहार को कितना..

बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Electricity Project: बिहार में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए दो नए न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए राज्य के सीवान और बांका जिले को चुना गया है. दोनों जगहों पर करीब 2800-2800 मेगावाट क्षमता वाले परमाणु बिजली घर बनाए जाएंगे. इन परियोजनाओं पर कुल 14 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. दोनों प्लांट तैयार होने के बाद बिहार को करीब 5600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिल सकेगी.


बांका के भिटिया में बनेगा 2800 मेगावाट का प्लांट

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के भिटिया में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने की योजना है. इस परियोजना पर एनटीपीसी की ओर से करीब 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है. यहां 2800 मेगावाट क्षमता का परमाणु बिजली घर तैयार किया जाएगा. प्लांट के संचालन के लिए पानी की जरूरत गंगा नदी से पूरी करने की योजना है.


सीवान के तलहर में भी बनेगा परमाणु बिजली घर

दूसरा न्यूक्लियर पावर प्लांट सीवान जिले के तलहर में बनाने की तैयारी है. यहां भी करीब 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2800 मेगावाट क्षमता का प्लांट स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना के लिए पानी की उपलब्धता घाघरा नदी से सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है. इस तरह दोनों जिलों में बनने वाले प्लांट से कुल 5600 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है.


गर्मी के मौसम में बिहार में बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है. जानकारी के मुताबिक, राज्य में पीक आवर के दौरान बिजली की मांग करीब 10 हजार मेगावाट तक पहुंच जाती है. बिजली कंपनी ने केंद्रीय और निजी क्षेत्र की कंपनियों से करीब 12 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए समझौता किया है. इसमें लगभग 6 हजार मेगावाट बिजली थर्मल पावर प्लांट से और बाकी बिजली ग्रीन एनर्जी समेत अन्य स्रोतों से मिलती है.


दो नए परमाणु बिजली घरों की योजना को भी राज्य में बिजली उत्पादन के विकल्प बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है. इससे आने वाले समय में बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है.


जानकारी के अनुसार, इस संबंध में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान छह बिजली परियोजनाओं और 52 करोड़ रुपये की उद्योग परियोजनाओं को लेकर एमओयू किए जाने की जानकारी दी गई है. सीवान और बांका में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट भी इसी योजना का अहम हिस्सा हैं.