Dr Kumar Rajesh Ranjan: बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होना सिर्फ सामान्य संक्रमण नहीं, बल्कि पेशाब की थैली (ब्लैडर) में जन्मजात गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है. ऐसी समस्या को नजरअंदाज करने से मरीज की परेशानी बढ़ सकती है. यह कहना है सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के एमडी और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन का. उन्होंने बताया कि मूत्र तंत्र की संरचना में गड़बड़ी के कारण भी बार-बार संक्रमण हो सकता है. ऐसे में पेशाब में जलन या बार-बार यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत होने पर समय पर जांच कराना जरूरी है.
छपरा के 28 वर्षीय युवक की अस्पताल में हुई सर्जरी
डॉ. कुमार राजेश रंजन ने बताया कि छपरा के रहने वाले 28 वर्षीय युवक लंबे समय से बार-बार यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से परेशान थे. लगातार संक्रमण होने के कारण उनकी जांच कराई गई. जांच में पता चला कि उनके ब्लैडर में एक असामान्य थैली बनी हुई थी, जिसमें पेशाब जमा रह जाता था. इसी वजह से उन्हें बार-बार संक्रमण हो रहा था.
इसके बाद सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में युवक की सर्जरी की गई. डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन कर ब्लैडर में बनी असामान्य थैली को निकाल दिया. साथ ही ब्लैडर और यूरेटर (मूत्रवाहिनी) को दोबारा जोड़ा गया. इस सर्जरी के जरिए पेशाब जमा होने की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया.
डॉ. कुमार राजेश रंजन ने कहा कि बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने पर केवल दवाइयों के सहारे समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे मूत्र तंत्र की कोई संरचनात्मक समस्या भी हो सकती है. सही समय पर जांच और बीमारी की पहचान होने से मरीज को उचित इलाज मिल सकता है और गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है.
सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत, सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी और विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध है. अस्पताल में यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन और स्त्री रोग सहित कई विभागों में उपचार की व्यवस्था है. इसके अलावा मरीजों के लिए 24 घंटे आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है.





