ब्रेकिंग
'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦LPG सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा खेल... सब्सिडी कटने का डर दिखाकर लोगों की जेब पर डाका डाल रहे ठग

प्रसिद्ध भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, माता के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी मंदिर में चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोर मां भवानी का मुकुट, हार, नथुनी समेत ढाई किलो से अधिक वजन के आभूषण और CCTV का DVR लेकर फरार हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात चोर मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर मां भवानी के कीमती सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों का कुल वजन ढाई किलो से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।



जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर में स्थापित मां भवानी की प्रतिमा से मुकुट, पादुका, मांगटीका, नथुनी, गले के कई हार और छतरी चोरी कर ली। इसके अलावा मंदिर की अन्य प्रतिमाओं पर चढ़ाए गए आभूषण भी गायब हैं। चोरी किए गए सभी आभूषण सोने और चांदी के बताए जा रहे हैं। इनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।



चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR भी अपने साथ ले लिया, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाए जा सकें। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मंदिर परिसर में पुजारियों का दल भी रहता है।



घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



गौरतलब है कि भलुनी भवानी मंदिर के प्रति रोहतास सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों में गहरी आस्था है। चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए। इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी और चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान करने और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता