ब्रेकिंग
बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट✦अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका✦बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट✦अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका✦बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख

बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट

Bihar Nepal Rail Connectivity: बिहार से नेपाल का सफर आने वाले समय में बेहद आसान हो सकता है। रक्सौल से काठमांडू तक ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने की तैयारी है, जिसमें लंबी सुरंगें और कई बड़े पुल बनाए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने से बिहार और नेपाल..

बिहार से नेपाल का सफर होगा आसान, रक्सौल-काठमांडू के बीच 42 KM लंबी टनल से गुजरेगी ट्रेन, देखें पूरा रूट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Nepal Rail Connectivity: बिहार से नेपाल जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रक्सौल से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है. करीब 136 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना के पूरा होने के बाद बिहार और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इस रूट पर ट्रेनें 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. खास बात यह है कि इस रेल लाइन का करीब 42 किलोमीटर हिस्सा पहाड़ों के बीच टनल से होकर गुजरेगा.


136 किलोमीटर लंबी होगी रेल लाइन

रक्सौल-काठमांडू ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना की कुल लंबाई लगभग 136 किलोमीटर प्रस्तावित है. इस रूट पर कुल 13 रेलवे स्टेशन बनाए जाने की योजना है. ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक रखने की तैयारी है. पहाड़ी इलाकों से गुजरने के कारण इस परियोजना में बड़े स्तर पर टनल और पुलों का निर्माण किया जाएगा.


परियोजना के करीब 30 प्रतिशत हिस्से यानी लगभग 42 किलोमीटर ट्रैक को टनल के अंदर से गुजारने की योजना है. इसके अलावा नदियों और घाटियों को पार करने के लिए करीब 124 पुल भी बनाए जाएंगे. पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इस रेल लाइन का निर्माण तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.


रेल परियोजना का डीपीआर तैयार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, रक्सौल-काठमांडू ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है. इसके बाद टेक्नोलॉजी सर्वे की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे को दी गई है. फाइनल टेक्निकल अलाइनमेंट सर्वे के लिए करीब 41 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.


इस पूरी परियोजना पर लगभग 25 से 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. फिलहाल परियोजना से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है.


6 से 8 घंटे की जगह ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

अभी रक्सौल से काठमांडू जाने में सड़क मार्ग से करीब 6 से 8 घंटे का समय लग जाता है. नई रेल लाइन बनने के बाद यह सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा होने की संभावना है. इससे बिहार के पूर्वी चंपारण और सीमावर्ती इलाकों के लोगों को नेपाल आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी.


इस रेल परियोजना से सिर्फ यात्रियों को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. रक्सौल पहले से ही भारत-नेपाल व्यापार का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है.