ब्रेकिंग
अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है✦नीतीश सेतु पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस ने 123 चालकों को पकड़ा, ठोक दिया 3.81 लाख का जुर्माना✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर✦पटना में होमगार्ड जवानों का हल्लाबोल: DG कार्यालय का किया घेराव, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग, कहा..शोषण नहीं महाशोषण हो रहा है✦नीतीश सेतु पर उल्टी दिशा में गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस ने 123 चालकों को पकड़ा, ठोक दिया 3.81 लाख का जुर्माना✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था

अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 'पश्चिम बंगा' नाम के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब 9 दिसंबर को विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया...

अब West Bengal नहीं, ‘पश्चिम बंग’ होगी राज्य की नई पहचान! शुभेंदु सरकार ने कैबिनेट में लगाई मुहर
Ramakant kumar
3 मिनट

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. अब 9 दिसंबर को विधानसभा में नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. विधानसभा से पारित होने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा.


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य का नाम अंग्रेजी में ‘वेस्ट बंगाल’ के बजाय ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव विधानसभा में लाया जाएगा. विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेगा. इसी सत्र के दौरान 9 दिसंबर को सरकार इस प्रस्ताव को सदन में पेश करेगी.


विधानसभा से पास होने के बाद केंद्र के पास जाएगा प्रस्ताव

सरकार की योजना राज्य के नाम को सभी भाषाओं में एक समान पहचान देने की है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा. नाम में आधिकारिक बदलाव के लिए केंद्र की मंजूरी और निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऐसे में कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब सबकी नजर विधानसभा में होने वाली चर्चा पर है.


पहले भी उठ चुकी है नाम बदलने की मांग

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का मुद्दा पहले भी कई बार उठ चुका है. साल 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने की पहल की गई थी. साल 2018 में तत्कालीन राज्य सरकार ने इस संबंध में विधानसभा से प्रस्ताव भी पारित कराया था.


हालांकि, केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली. साल 2019 में गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया था कि राज्य का नाम बदलने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है.


1905 और 1947 के विभाजन से जुड़ा है बंगाल का इतिहास

बंगाल के नाम और पहचान का इतिहास काफी पुराना है. साल 1905 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने बंगाल का विभाजन किया था. 16 अक्टूबर 1905 को पूर्वी बंगाल और असम को मिलाकर अलग प्रांत बनाया गया. इस फैसले के विरोध में देशभर में आंदोलन शुरू हुआ और स्वदेशी आंदोलन को भी गति मिली. विरोध के बाद ब्रिटिश सरकार ने 1911 में बंगाल का विभाजन रद्द कर दिया.


इसके बाद 1947 में देश के बंटवारे के दौरान बंगाल भी दो हिस्सों में बंट गया. पूर्वी हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान बना, जो 1971 में बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र हुआ. वहीं पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा और पश्चिम बंगाल के नाम से जाना गया.