PURNIA: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर खुले मंच से बेहद शर्मनाक भाषण दिया है. उन्होंने मुस्लिम महिलाओं की तुलना वेश्याओं से कर दिया है. विधायक अख्तरूल ईमान के भाषण के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.
मुस्लिम महिलाओं के सजने-संवरने पर नाराजगी
ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान की नाराजगी इस बात पर थी कि मुस्लिम महिलायें सज संवर कर क्यों रह रही हैं. उनका धर्म इसकी इजाजत नहीं देता. फिर भी मुसलमान ऐसा कर रहे हैं.
क्या कहा अख्तरूल ईमान ने
अख्तरूल ईमान ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा-“जिसको आप रंडियां कहते हैं, वे भी सज-संवर कर इस तरह से बेहयाई से नहीं बैठतीं, जितना आप अपनी बहू को बिठा कर रखते हैं.” अख्तरूल ने कहा-दुल्हा तुमको शर्म नहीं आती, दुल्हे के बाप को शर्म नहीं आती कि तुम्हारी बहू को दूसरे घूर-घूर कर देख रहे हैं.
ये सुअऱ जैसी हरकत है
अख्तरूल ईमान ने कहा कि ऐसी हरकत सुअर की कैफियत (स्थिति) होती है. सुअर अपनी मादा से दूसरे नर को दावत देता है. मुसलमानों, तुम अपनी बेटियों को इस तरह बिठाते हो.
रिसेप्शन के भोज पर आपत्ति
अख्तरूल ईमान ने कहा कि मुसलमानों के लिए वलीमा की दावत (बहुभोज) दावत-ए-मसरूना है. दावत-ए-मसरूना का मतलब होता है शरीयत के मुताबिक दिये जाने वाला भोज. ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वलीमा की दावत का मतलब होता है कि लोग आकर निकाह के गवाह बनें. उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाये. लेकिन अब वलीमा में पैसा लिया जा रहा है औऱ बहू को सजा-संवाकर कर लोगों के सामने बिठाया जा रहा है.
ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के इस भाषण के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी के कई नेताओं ने अख्तरूल ईमान के इस बयान पर गहरी आपत्ति जतायी है. लेकिन अख्तरूल ईमान अपने स्टैंड पर कायम हैं.
ब्यूरो रिपोर्ट, फर्स्ट बिहार, पटना
अख्तरुल ईमान ने वलीमा समारोह को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "माफ कीजिएगा, जिसको आप रंडी कहते हैं, वह भी सज-संवरकर इस तरह बेहयाई से नहीं बैठती, जितना आप अपनी बहू को वलीमा में बैठाते हैं। क्या मुसलमान अपनी बेटियों को भी इसी तरह वलीमा में बैठाते हैं?" #AkhtarulIman #BiharPolitics #BiharNews #ControversialStatement #FirstBiharJharkhand
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 23, 2026





