ब्रेकिंग
Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक✦Bihar News: करोड़ों की काली कमाई में नप गए RCD के अधीक्षण अभियंता, एसवीयू रेड के बाद सरकार ने किया सस्पेंड✦एक जमीन पर कई लोग उठा रहे थे खाद का फायदा? अब QR कोड से खुलेगा पूरा खेल, बिहार में बदली व्यवस्था✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी-कलश की रस्म, यूपी से नदवां पहुंचे BJP विधायक, पोते के साथ तस्वीरें आई सामने ✦के-लाईसेंस के नाम पर अवैध धंधा ! भोजपुर में बालू के अवैध खेल में खनन विभाग के अधिकारी शामिल, फर्जी चालान की बार-बार शिकायत पर जांच नहीं, अफसरों को नौकरी का भी डर नहीं ? ✦गोधरा कांड में उम्रकैद काट रहे इरफान पाडो को जमानत, SC ने सजा पर लगाई रोक

‘बिहार में संवाद नहीं, नीतीश सरकार की जरूरत’, आनंद मोहन का बड़ा बयान

Bihar Politics: जेडीयू के 'सुशासन दिवस: नीतीश संवाद' कार्यक्रम से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 'नीतीश संवाद' नहीं, बल्कि नीतीश सरकार की जरूरत थी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में जेडीयू की ओर से 24 नवंबर 2026 को सभी जिलों में 'सुशासन दिवस: नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने 'नीतीश संवाद' को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को सहरसा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए नीतीश सरकार को लेकर अपनी बात रखी।



दरअसल, पत्रकारों ने आनंद मोहन से सवाल किया कि प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि जेडीयू को बीजेपी के एजेंट चला रहे हैं। इस पर आनंद मोहन ने कहा कि उन्हीं से पूछिए। उन्होंने प्रशांत किशोर के सवाल पर विस्तार से कुछ भी कहने से परहेज किया।



आनंद मोहन ने 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम को लेकर कहा, "यहां जेडीयू के लोग हैं। एक बात मैं जरूर कहूंगा कि 'नीतीश संवाद' की जरूरत नहीं थी, नीतीश सरकार की जरूरत थी बिहार में। आपने वोट मांगा था 25 से 30, फिर से नीतीश। जो लोग गिरवी रखे आए हैं सरकार, वो लोग आज प्रायश्चित की बात करते हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा।"



बता दें कि बिहार के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान को ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने उनके सम्मान में विशेष दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। पार्टी के निर्णय के अनुसार, 24 नवंबर की पूर्व संध्या यानी 23 नवंबर की शाम को सभी स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों, कार्यालयों की छतों, बालकनी और दरवाजों पर कम से कम 11 दीप जलाएंगे।



वहीं, पार्टी के सभी प्रखंड और जिला कार्यालयों में कम से कम 101 दीप तथा प्रदेश कार्यालय में 1001 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नीतीश कुमार के प्रति सम्मान प्रकट करना और इस अवसर को यादगार बनाना है।



जेडीयू की ओर से 24 नवंबर को पूरे बिहार में 'सुशासन दिवस: नीतीश संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी राज्य के अलग-अलग जिलों में संवाद और जनसंपर्क गतिविधियां भी आयोजित करेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता