ब्रेकिंग
जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर होगा ‘पश्चिम बंग’: 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव, जानें नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया ✦Bihar News: पहले जेल..अब नौकरी से भी बर्खास्त, मद्य निषेध विभाग ने वसूली गैंग चलाने वाले 'दारोगा' को किया डिसमिस, शराबी से जबरन लिए थे पैसे...✦जमुई में टीकाकरण के बाद 2 माह के मासूम की मौत, तीन इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी थी तबीयत ✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

नीतीश की राजनीति को जिंदा दफन कर दिया, इसकी खुशी मना रहे हैं? JDU के दीपोत्सव पर बोले तेजस्वी

Bihar Politics: जेडीयू के दीपोत्सव कार्यक्रम पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 20 साल के सुशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अफसरशाही चरम पर है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: नीतीश कुमार के सुशासन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जेडीयू की तरफ से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार की शाम जेडीयू की तरफ से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। तेजस्वी यादव ने जेडीयू के दीपोत्सव पर तंज किया है।



तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो मौजूदा हालात हैं उसपर ये लोग बात करने को तैयार नहीं है। अपराध, अफसरशाही और ब्लॉक, थाना से लेकर हेडक्वार्टर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। एनडीए की सरकार रही, पिछले कई बार से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे। लालू प्रसाद के मुख्यमंत्री रहते बिहार में प्रति व्यक्ति आय ठीक ठाक थी। नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल के बाद बिहार में प्रति व्यक्ति आय भी घट गया। 20 साल के सुशासन की ये लोग बात करते हैं तो बिहार हर मामले में फिस्सडी क्यों है?



तेजस्वी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बेराजगारी हर मोर्चे पर बिहार फिस्सडी होता जा रहा है। बिहार सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार में लगातार नंबर वन रहा। अफसरशाही चरम पर है, जन प्रतिनिधियों की कोई सुनने वाला नहीं है। महिलाओं और बच्चियों के साथ घटनाएं हो रही हैं। ये लोग सिर्फ दिखावे के लिए पार्टी में कुछ कुछ करते रहते हैं।



उन्होंने कहा कि जेडीयू दो डिवाइडेड हो गई है। इसी खुशी में शायद दीया जला रहे हैं। जीते जी पुल का नामकरण कर दिया। गुरु गोविंद सिंह के नाम पर होना था लेकिन बदल दिया। पूर्व सीएम को उद्घाटन के मौके पर न मंच पर बुलाया और ना ही कुछ और किया। इनकी राजनीति को जिंदा दफन कर दिया गया। जेडीयू के लोग इसकी खुशी मना रहे हैं क्या?



तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग सिर्फ अपने ही दीया जलाएंगे, देश और बिहार की जनता दीया जलाने नहीं जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बिहार यात्रा पर निकलने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि एक साल में एक काम भी किए हैं, जो समीक्षा करेंगे। सरकार के खजाने मे पैसा है नहीं और क्या ही समीक्षा कर लेंगे। वो ट्रांसफर-पोस्टिंग धंधा का करेंगे, जाएंगे वसूलने।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता