JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो राजकीय मध्य विद्यालय माछील का बताया जा रहा है। इसमें स्कूल परिसर के अंदर एक शिक्षक और शिक्षिका कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब का है और इसकी वास्तविकता क्या है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।





