ब्रेकिंग
बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦1st बिहार की खबर का बड़ा असर: महिला CO के खिलाफ अब SVU करेगी जांच, थाना में केस दर्ज होने के बाद अब मंत्री ने दिए आदेश✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦पटना में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 46 लाख का सामान जब्त, डेड बॉडी में लगाने वाला केमिकल भी जब्त✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगा में बड़ी बहन संग मंच पर दिखीं✦बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव✦1st बिहार की खबर का बड़ा असर: महिला CO के खिलाफ अब SVU करेगी जांच, थाना में केस दर्ज होने के बाद अब मंत्री ने दिए आदेश✦नीतीश सेतु पर PM मोदी और CM के पोस्टर फाड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 10 को दबोचा✦पटना में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, 46 लाख का सामान जब्त, डेड बॉडी में लगाने वाला केमिकल भी जब्त✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की हल्दी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगा में बड़ी बहन संग मंच पर दिखीं

बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव

Bihar Teacher News: बिहार की राजधानी पटना से एक दुखद घटना सामने आई है। बिहटा में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर...

बिहटा में दुष्कर्म पीड़िता शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, कोर्ट में बयान देने से पहले घर में मिला शव
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सोमवार को शिक्षिका का शव उनके घर में मिला. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.


मामला मठिया टोला गांव का है. जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने बीते 21 नवंबर को अपने ही स्कूल के संचालक के खिलाफ शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बिहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 22 नवंबर को आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.


सोमवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जानी थी और न्यायालय में उनका बयान भी दर्ज होना था. इसी सिलसिले में पुलिस की टीम शिक्षिका के घर पहुंची थी. वहां पहुंचने पर पता चला कि शिक्षिका अपने कमरे में मृत मिली हैं. इसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और घटनास्थल की जांच कराई.


भाई ने बताया, सुबह साथ में खाया था खाना

मृतका के छोटे भाई ने बताया कि उनकी मां का कई साल पहले निधन हो चुका है, जबकि पिता काम के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं. ऐसे में दोनों भाई-बहन घर पर रहते थे. शिक्षिका पिछले तीन साल से एक निजी स्कूल में पढ़ा रही थीं.


भाई के अनुसार, सोमवार सुबह दोनों ने साथ में खाना खाया था. इसके बाद बहन अपने कमरे में सोने चली गई. कुछ समय बाद जब वह उन्हें जगाने के लिए कमरे में गया और दरवाजा खोला तो बहन को मृत पाया. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.


स्कूल संचालक पर दर्ज था मामला

दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 21 नवंबर को बिहटा के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका ने स्कूल संचालक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए 22 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था.


डीएसपी ने बताया कि सोमवार को पीड़िता की मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस टीम उनके घर पहुंची थी. इसी दौरान उनकी मौत की जानकारी मिली. इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया.


फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.